सोकर उठने की सुन्नतें और दुआ हिन्दी में | so kar uthne ki dua in hindi

1 – नींद से उठते ही दोनों हाथों से चेहरा और आंखों को मलना ताकि नींद का खुमार (नशा) दूर हो जाये ।

2 – सुबह जब आंख खुले तो तीन बार “अल्हमदु लिल्लाह” (तमाम तारीफ़ अल्लाह के लिये है) कहें ।

उसके बाद कलमा तय्यिबा “ला इलाह इल्लल्लाहु मुहम्मदुर रसूलुल्लाह” (अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं और मुहम्मद स० उसके रसूल हैं ) पढ़कर यह सो कर उठने की दुआ पढ़ें –

so kar uthne ki dua hindi mein

“अलहम्दु लिल्लाहिल्लज़ी अह्याना बअ दमा अमातना व इलैहिन्नुशूर”

तर्जुमा

उस अल्लाह ताला का बहुत बहुत शुक्र है जिसने हमें मारने के बाद जिला दिया और उसी की तरफ़ मरकर जाना है

3 – जब भी आप सोकर उठे तो मिस्वाक कर लें । मुस्नद वुजू में दोबारा मिस्वाक की जायेगी सोकर उठते ही मिस्वाक कर लेना अलाहिदा सुन्नत है ।

4 – पाइजामा या शलवार पहने तो अव्वल दाहिने पांव में फिर बायें पावं में , कमीज़ पहनें तो पहले दाई आस्तीन में हाथ डाले फिर बाई आस्तीन में , इसी तरह सदरी । ऐसे ही जूता पहले दायें पांव में फिर बायें पांव में पहनें और जब उतारें तो पहले बाई तरफ़ का उतारें फिर दाई तरफ़ का और बदन की पहनी हुई हर चीज़ के उतारने का यही तरीका मसनून सुन्नत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *